*युवक की मौत के बाद परिजनों ने अन्तिम संस्कार से किया इनकार काफी मसक्क्त के बाद माने परिजन*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा के चाँदा कोतवाली क्षेत्र में युवक की मृत्यु के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया
इनकार गाँव में पुलिस बल किया तैनात चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैंती कला गांव में बुधवार को ढाबे पर मारपीट में घायल हुए युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गया पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अन्तिम संस्कार करने से इनकार कर दिया क्योंकि पोस्टमार्टम में विलम्ब से शव गाँव तक पहुंचा अफवाहों के
चलते और गलत फोटो वायरल होने के कारण ग्रामीणों और परिजनों को भ्रम की स्तिथि पैदा हो गई सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार अपनी पैनी निगाह बनाए हुए घटना स्थल पर डटे हुए वा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे और परिजनों को सही बात बताते हुए समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल था गौरतलब है कि मारपीट की इस घटना में पुलिस सक्रियता दिखाते हुए चार आरोपियों ब्रजेश यादव आशीष ओझा, अमन ओझा, वा सौरभ दूबे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी बावजूद इसके परिजन क्रास केस को हटाने की मांग पर अड़े हुए थे और कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह वा क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां और क्षेत्राधिकार लम्भुआ रमेश ने यह आश्वासन दिया की मुझे जो भी सम्भव मदद
होगी मैं करूंगा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई थी वहीं जब परिजनों को विश्वास हुआ तब स्वयं परिजन अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी बांस इकट्ठा करने लगे और बिना किसी झंझट के अंतिम संस्कार के लिए घाट की तरफ रवाना हो गए और सर्वेश का अंतिम संस्कार किया अन्तिम संस्कार तक कोतवाली चाँदा पुलिस मौजूद रही
