*प्रतापगढ़ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गाली – गलौज व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार*
*आसपुर देवसरा पुलिस ने जौनपुर मोड़ ढकवा कट के पास से वांछित अभियुक्त को दबोचा*
प्रतापगढ़, 25 अगस्त 2026। आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे 21 वर्षीय अभियुक्त विशाल गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के जौनपुर मोड़ ढकवा कट नेशनल हाईवे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, वादिनी की इंस्टाग्राम के माध्यम से विशाल गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम उर्फ गुड्डू, निवासी शाहपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर वादिनी को 16 नवंबर 2025 को नासिक बुलाया और अपने किराये के कमरे पर ले जाकर शादी का विश्वास दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
वादिनी के पिता की 14 दिसंबर 2025 को मृत्यु होने के बाद अभियुक्त उसे बदलापुर लाकर घर भेज दिया। इसके बाद आरोप है कि उसने शादी से इनकार कर दिया तथा वादिनी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी ने हमराह कांस्टेबल शिवम यादव एवं कांस्टेबल अजीत चौहान के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर विशाल गौतम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है और वह ग्राम शाहपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विशाल गौतम पुत्र सुरेन्द्र गौतम उर्फ गुड्डू, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, कांस्टेबल शिवम यादव एवं कांस्टेबल अजीत चौहान, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़।
