*प्रतापगढ़: अजगरा महान संवाद 2026 की तैयारियां तेज, 17 विकासखंडों और 12 नगरीय निकायों में होंगे संवाद*
*नगर पंचायत ढकवा में सात वार्डों से सात प्रतिभागी, पांच वार्डों से एक भी प्रतिभागी नहीं*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़। अजगरा महान संवाद 2026 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। संवाद कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत जनपद के 17
विकासखंडों की 1148 ग्राम सभाओं तथा 12 नगरीय निकायों के 270 नगरीय वार्डों में चरणबद्ध तरीके से संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 और 26 अगस्त को ग्राम एवं वार्ड स्तर पर संवाद कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विकासखंड स्तर के कार्यक्रमों के बाद 2 और 3 सितंबर को जिला स्तर पर संवाद होगा। अजगरा महान संवाद 2026 के अंतिम जिला स्तरीय चरण का आयोजन 5 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पंचायत ढकवा कार्यालय में अजगरा महोत्सव संवाद का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सात वार्डों से कुल सात प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें वार्ड नंबर-1 इब्राहिमपुर से छह तथा वार्ड नंबर-5 पूरा प्रथम से एक प्रतिभागी शामिल हुआ। वहीं वार्ड नंबर-2 पूरा तृतीय, वार्ड नंबर-3 छतौना, वार्ड नंबर-4 नगर प्रथम, वार्ड नंबर-6 नीमा खुर्द और वार्ड नंबर-7 नगर द्वितीय से एक भी प्रतिभागी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के सवाल-जवाब और मूल्यांकन के लिए 10 जज नियुक्त किए गए थे। जजों ने प्रतिभागियों से बारी-बारी से प्रश्न पूछे और उनके उत्तर सुने। प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया। नगर पंचायत के शेष सात वार्डों में संवाद कार्यक्रम 26 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोनों चरणों में शामिल प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रशासन की ओर से अजगरा महान संवाद को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों तक व्यापक रूप से पहुंचाने की तैयारी की गई है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को संवाद की प्रक्रिया से जोड़ना और विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श को आगे बढ़ाना है। ग्राम सभा, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
