*संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष वालों ने लगाया हत्या का आरोप*
********************”****
माता चरण पांडे
*संवाददाता – तीखी आवाज, 24.com मछली शहर*
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरथरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वही मायके पक्ष के मृतका के दादा सभाजीत पांडेय ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का बड़ा आरोप लगाते हुए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि बक्सा थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के बेटी रानी की शादी तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भरथरी गांव निवासी सुभाष पांडे के बेटे शुभम पांडे के साथ 2 जून 2019 को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी मृतका रानी के पास दो बेटियां व एक7 माह का बेटा है ,पति शुभम पांडे रोजी-रोटी हेतु मुंबई में रहता है। मायके वालों के अनुसार बीती रात को रानी की अचानक तबियत खराब हुई घर मे कोई नही था। सिर्फ उनकी सास थी उन्होंने बगल के एक लड़के को बुलाया और अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लड़के ने एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी सवंसा ले जाया गया वहां पर चिकित्सकों ने प्रथम उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मे डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
