*ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया|पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है |
यह दर्दनाक हादसा रन्नो मार्ग के पास हुआ है| दक्षिणपट्टी गांव निवासी मुहम्मद कलीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी जैबुन्निशा घर से पैदल नौपेड़वा बाजार जा रही थी जैसे ही वह हाईवे पर पहुंची पीछे से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया| जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई| घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया| पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है|
