*95 वर्षीया सूरजा देवी का निधन, खालिसपुर में शोक की लहर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि*
********************
*संवाद:अजय पांडे*
खालिसपुर /(बदलापुर) निवासी समाजसेवी महेंद्र प्रसाद पाठक की बड़ी माता सूरजा देवी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
महेंद्र प्रसाद पाठक ने बताया कि उनकी बड़ी माता सूरजा देवी साध्वी एवं सरल स्वभाव की महिला थीं, जिनका स्थान कभी भरा नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि समाज उन्हें हमेशा याद रखेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके बड़े पिता पन्नालाल पाठक लगभग पांच दशक पहले प्रधान पद का दायित्व निभा चुके हैं और उससे पूर्व जमींदार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।
स्वर्गीय सूरजा देवी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सोभनाथ पाठक, महेंद्र पाठक, वीरेंद्र पाठक, चवींद्र पाठक, राजेंद्र पाठक, गुलाब चंद्र पाठक, नागेंद्र, सुरेंद्र पाठक, सचिंद्र, अभिषेक और विशाल पाठक सहित खालिसपुर के अनेक लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
