*थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़*

*थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़*

 

*दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*

 

*???? प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी*

*???? थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत आशीष हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेण्टर ढकवा में अभियुक्त डॉ आशीष कुमार ने इलाज के दौरान किया था दुष्कर्म*

*???? दुष्कर्मी अभियुक्त थाना क्षेत्रान्तर्गत हाइवे पुलिया पट्टी रोड़ के पास से किया गया गिरफ्तार किया गया*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

*दिनांक 10.07.2024* को वादी अपनी पुत्री इलाज कराने हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत आशीष हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेण्टर ढकवा, नगर पंचायत प्रतापगढ़ के डॉ0 आशीष कुमार यादव के यहां कराने गये थे, ऑपरेशन होने के बाद इलाज चल रहा था । *दिनांक 12.07.2024* को सुबह वादी की पुत्री को ड्रेसिंग के दौरान डॉ0 आशीष कुमार द्वारा बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके के साथ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में *धारा 64(2)E, 351 बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट बनाम आशीष कुमार यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरा थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़* का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री डॉ अनिल कुमार* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.07.2024 को समय 08.30 बजे *क्षेत्राधिकारी पट्टी आनन्द कुमार राय* के नेतृत्व में *उ0नि0 प्रभात कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 मृत्युन्जय, हे0का0 जयप्रकाश, का0 राजेन्द्र गर्ग* द्वारा रात्रिगश्त, तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियुक्त से संबंधित *01.आशीष कुमार यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरा थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़* को थाना क्षेत्रान्तर्गत हाइवे पुलिया पट्टी रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

*01.* आशीष कुमार यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरा थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

 

*पुलिस टीम का विवरण-*

उ0नि0 प्रभात कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 मृत्युन्जय, हे0का0 जयप्रकाश, का0 राजेन्द्र गर्ग थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *