*गोना पार शुभम हॉस्पिटल में महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ*
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता- तीखी आवाज 24.com मछली शहर*
बरई पार:-
शुभम हॉस्पिटल गोंनापार की डॉक्टर बबीता सिंह की देखरेख में एक गर्भवती महिला जो पहली बार गर्भधारण की थी उक्त अस्पताल डॉक्टर बबीता सिंह के अथक प्रयास से सामान्य प्रक्रिया से एक साथ एक के बाद तीन बच्चों को जन्म दिया है।
आपको बता दें कि ग्राम सभा हरी गांव के शिवलाल पाठक की पत्नी अर्चना उम्र लगभग 25 वर्ष जो पहली बार गर्भधारण किया तो कुछ महीनो तक कोई परेशानी नहीं हुई परंतु कुछ दिनों बाद कुछ दिक्कत आने लगी तो वह शुभम हॉस्पिटल के डॉक्टर पर भरोसा करते हुए वह उनकी देखरेख में अपना दवा इलाज करती रही। तथा उनकी देखरेख में 9 महीने का दिन बिता दिया। अर्चना की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तथा उसका ब्लड ग्रुप B नेगेटिव था। गर्भ में तीन बच्चों के पलने की जानकारी होने पर वह बहुत डरी सहमी रहती थी। परंतु कल गुरुवार को दूसरे भगवान का स्वरूप कहे जाने वाले डॉक्टर बबीता सिंह ने मुश्किल कार्य को बड़ी सहजता से हैंडल करते हुए एक साथ तीन बच्चों जिनका वजन क्रमशः है 1 किलो ,1 किलो तथा डेढ़ किलो है सामान्य प्रसव करवाया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है .सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। किसी असामान्य स्थिति से बचने के लिए महिला डॉक्टर बबीता द्वारा नवजात बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ के यहां जांच पड़ताल हेतु भेज कर जांच पड़ताल कराई गई जहां बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। दंपति व उनके परिजनों ने डॉक्टर को धन्यवाद दिया है ।वही बच्चो को देखने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है।
