35 दिनों में 580 गांवों में जाकर जनता से किया सीधा संवाद : सांसद मेनका

35 दिनों में 580 गांवों में जाकर जनता से किया सीधा संवाद : सांसद मेनका

 

5 सालों में दे चुकी हूं 38 सौ करोड़ रूपए की सौगात : सांसद मेनका

लोगों की सेवा व मदद को ही समझती हूं अपना धर्म : सांसद मेनका

 

सांसद ने सुल्तानपुर विधानसभा में एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित

 

सुलतानपुर।गुरुवार को सांसद मेनका ने सुल्तानपुर विधानसभा में एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बताया कि वह 35 दिन में 580 गांवों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर चुकी हैं। सांसद मेनका ने कहा हम विकास व सुशासन के मुद्दे पर चुनाव मैदान में हैं।उन्होंने तमाम विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि वह अब तक जनपदवासियों को 38 सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दे चुकी हैं।500 करोड़ से जनपद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों का जाल बिछाया गया है। 300 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज की स्थापना ,600 करोड़ जर्जर तारों व ट्रांसफार्मर के उच्चीकरण में,30 करोड़ से नगर की सड़कों का चौड़ीकरण, 20 करोड़ से अखंडनगर वि.ख. में राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण,तीन बिजली के सब स्टेशन व थाना, सुल्तानपुर व लंभुआ रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना से कायाकल्प किया जाना जैसे तमाम विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा इलेक्शन के समय भी विकास कार्य नहीं रूकता।12 गांव में 6 करोड़ की लागत से 12 सरकारी नलकूप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा हम सांसद के रूप में नहीं मां और एक सेवक के रूप में काम करते हैं। हमारी सेवा आपके लिए, फूल-पौधों के लिए और जानवरों के लिए होती है।उन्होंने कहा मैं नवीं बार सांसद होने जा रही हूं।लेकिन

लोगों की सेवा व मदद करना ही अपना धर्म समझती हूं।श्रीमती गांधी ने लोगों से ताकतवर सांसद व पार्टी को चुनने की अपील की।जिसके कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से गरीबों व वंचितों की सेवा में लगे रहते है।नुक्कड़ सभाओं को सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने भी संबोधित किया और सांसद मेनका को देश में सबसे बड़ी जीत दिलाने की अपील की। सांसद श्रीमती गांधी ने एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व ब्लाक प्रमुख अखिलेश सिंह डिंपल के संयोजन में पड़ी स्थित एक मैरिज लॉन में बड़ी संख्या में मौजूद प्रधानों वह क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद के संयोजन में दरियापुर स्थित एक मैरिज लान में महिला सम्मेलन को संबोधित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने सुल्तानपुर विधानसभा के सूदनापुर व कटघरा गांव में पटेल व अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के साथ बैठक कर सांसद मेनका को ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने की अपील की।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की श्रीमती गांधी ने शुक्रवार को दिखौली में राजेश सिंह के आवास के पास,लाहौर पश्चिम, रामापुर,बांसी,

कटावां, बहादुरपुर, धर्मदासपुर बरियौना व महिलो आशापुर समेत एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं में शामिल हुई।इस मौके पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह वि.स. प्रभारी सतीश दूबे, संयोजक आलोक आर्या,रूपेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख अखिलेश सिंह डिंपल,मंडल प्रभारी विनोद कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, भाजपा नेता काली सहाय पाठक,संतोष सिंह,आदर्श पाण्डे प्रधान,पन्नालाल जायसवाल, शिव प्रकाश उपाध्याय, अजय सिंह लीडर, अमित तिवारी प्रधान, मणि शंकर गौतम प्रधान,अनिल मिश्रा पूर्व प्रधान,रामराज वर्मा, अहमद खां, सरताज सुलतानपुरी, महेश यादव,इश्तियाक प्रधान, राम उजागिर प्रधान, पूजा निषाद,रिंकू सिंह प्रधान,श्याम प्रकाश सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,नागेन्द्र प्रताप सिंह,अर्जुन सिंह, राज कुमार जायसवाल, राम अचल प्रजापति, विश्वनाथ मौर्या, दिलीप सिंह विश्वनाथ यादव, राम सुन्दर कोरी प्रधान, आशीष मिश्रा धर्मेन्द्र मौर्या,जयदीप जायसवाल, मिन्टू सिंह, मंडल महामंत्री गोविंद तिवारी, रिंकू सिंह प्रधान कटावां, राम कुमार उपाध्याय,विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष धनपतगंज, अरविंद निषाद, रामनेवल वर्मा, शंकर मिश्रा प्रधान, हरि प्रसाद मिश्रा,अखिलेश सिंह प्रधान, अतुल अग्रहरि, राम तिलक वर्मा, दिनेश कनौजिया, कृष्णा वर्मा, राजेंद्र वर्मा बसंत पाल, राम करन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *