भाजपा सर्वसमाज की पार्टी ,योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिला : डॉ आरए वर्मा

भाजपा सर्वसमाज की पार्टी ,योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिला : डॉ आरए वर्मा

सुलतानपुर।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा सिटिंग सांसद व बीजेपी प्रत्याशी मेनका संजय गांधी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए लगातार बैठकें कर ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल भगवामय बना रहे हैं। इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष ने सदर विधानसभा क्षेत्र के सुदनापुर, सुलतानपुर विधानसभा के कटघरा गांव में पटेल एवं अन्य पिछड़े समाज के लोगों की तथा इसौली विधानसभा के राजापुर गांव में लालबहादुर विश्वकर्मा के संयोजन में आयोजित विश्वकर्मा समाज की बैठक में शामिल होकर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा भाजपा सर्वसमाज की पार्टी हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिला है।इस मौके पर पटेल व पिछड़े वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा को समर्थन देने व सांसद मेनका संजय गांधी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा , मण्डल अध्यक्ष महावीर श्रीवास्तव समेत पटेल, विश्वकर्मा व अन्य पिछड़े समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *