किसानो की न्याय की लड़ाई के लिए नौजवानों को देना होगा राहुल गांधी का साथ! प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बोले अध्यक्ष शाहनवाज आलम :-

किसानो की न्याय की लड़ाई के लिए नौजवानों को देना होगा राहुल गांधी का साथ! प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बोले अध्यक्ष शाहनवाज आलम :-
——————————————————-
तीखी आवाज़
संवाददाता- प्रेम शर्मा
शाहगंज -जौनपुर
शुक्रवार 16 फरवरी 2024
शाहगंज के सबरहद गांव में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि भारतवर्ष में बढ़ती हुई बेरोजगारी और महंगाई एवं आर्थिक असमानता के विरुद्ध राहुल गांधी की देशव्यापी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई की तरफ चल रही है इस यात्रा के माध्यम से देश की जनता को जागरूक किया जाएगा जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजी पतियों की सरकार बनकर रह गई है |आज देश का किसान आंदोलनरत है |देश का नौजवान परेशान है आज देश का आमजन मोदी की बिफल नीतियों के कारण महंगाई की चपेट में है| इस परिस्थितियों में जनता को जागरूक करने का और जनता को न्याय दिलाने का बेड़ा राहुल गांधी ने उठाया है |हमें इस यात्रा का स्वागत करते हुए यात्रा का भागीदार बनना है |इस मौके पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा हम सभी कार्यकर्ता जननायक राहुल गांधी के लिए तैयार हैं| भारत के किसानों की न्याय की लड़ाई के लिए हम सभी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और मोदी सरकार को संदेश देंगे कि यह देश जवानों और किसानों का है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *