बनकटवा गांव में अज्ञात महिला के कटे हुए हाथ-पैर मिलने से सनसनी

*बनकटवा गांव में अज्ञात महिला के कटे हुए हाथ-पैर मिलने से सनसनी*

रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा

*लम्भुआ सुल्तानपुर*

लम्भुआ थाना क्षेत्र के चौकी रुपिकापुरवा अन्तर्गत बनकटवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में अज्ञात महिला के कटे हुए हाथ-पैर बरामद किए गए। सूचना मिलते ही लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है, टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *