*जुग्गी झोपड़ियों में गुज़र बसर करने वाले ग़रीब असहाय निर्धन लोगों को उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कम्बल वितरित किया*

*जुग्गी झोपड़ियों में गुज़र बसर करने वाले ग़रीब असहाय निर्धन लोगों को उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कम्बल वितरित किया*

 

दिव्या तिवारी

संवाददाता तीखी आवाज सुल्तानपुर

*बल्दीराय,सुल्तानपुर* उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह द्वारा मंगलवार को जुग्गी झोपड़ियों में गुज़र बसर करने वाले गरीब, असहाय, निर्धन व विकलांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान तहसील कर्मियों द्वारा चिन्हित कर लोगों को कम्बल वितरण की गई। खुले आसमान के नीचे तम्बू लगाकर जिंदगी गुजर बसर करने वाले दर्जन लोगों के बीच कम्बल वितरण करने पर लोगों ने आयोजित कार्यक्रम के लिए सरकार एंव बल्दीराय तहसील प्रशासन को दुहाई दिया। वैसे गरीब, असहाय, विकलांग लोगों के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से सैकड़ों कम्बल मुहैया कराई। वहीं पिठला डुभियारा हलियापुर आदि गौशाला आश्रय स्थल पर तैनात केयर टेकर को भी उप जिलाधिकारी ने कम्बल वितरित किया इस दौरान उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कम्बल वितरण के बाद उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। उन लोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जाना चाहिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण कम्बल वितरण कार्यक्रम के तहत गरीब,निशाहय लोगों को कम्बल वितरण किया गया। बताया जाता है। की एकाएक बढ़ती ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया जाए। शरद कालीन असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कहा कि रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाज सेवियों को बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगी। और तभी से सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उक्त मौके पर तहसीलदार घनश्याम भारती सहित अन्य तहसील कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *