चांदा कोतवाली में सम्पन्न हुआ पीस कमेटी की बैठक

चांदा कोतवाली में सम्पन्न हुआ पीस कमेटी की बैठक

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में चांदा कोतवाली में पीस कमेटी की हुई बैठक

शुभम कौशल

आपको बताते चले चांदा कोतवाली में कोतवाली प्रभारी रविन्द्र सिंह जी के देख रेख में उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में रमजान, ईद और होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी लंभुआ मंजुल मयंक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रमजान, होली व ईद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के विषय में चर्चा की गई। दोनों पक्षों के बीच अपनी बात को रखते हुए कहा कि होली और रमजान ईंद दोनों ही पवित्र और उमंग उत्साह का त्यौहार है , आपसी भाई चारा को ध्यान मे रखते हुए एक दूसरे का सहयोग करे।

उन्होंने बताया डीजे पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा और कोई किसी प्रकार का अभद्र गाना नहीं बजाएगा। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। वही चाँदा में संचालित मदरसा प्रबंधक मोहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया कि होली पर्व के उपलक्ष्य में मदरसे में 13,14 और 15 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। पीस कमेटी बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को कहा। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय दुबे, हाजी अल्लन , बबलू खान, बृजलाल पाल, मनीष, ,फिरोज,अफरोज, कृष्णा , राहुल पाल एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *