*मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतो में भाजपा जिला महामंत्री के नेतृत्व में निकाली गई अमृत कलश यात्रा*

*मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतो में भाजपा जिला महामंत्री के नेतृत्व में निकाली गई अमृत कलश यात्रा*


====================
*शिवपूजन मिश्रा*
*संवाददाता तीखी आवाज बदलापुर*

विकासखंड बदलापुर अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायत में भाजपा के जिला महामंत्री सुनील कुमार तिवारी द्वारा अपने नियत कार्यक्रम के अनुसार अपने सहयोगियों आर के उपाध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता सत्यदेव सिंह के साथ अथक प्रयास करते हुए विभिन्न ग्राम सभाओं की अमृत कलश यात्रा मे सम्मिलित हुए. जिसमें मेढा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान हुकम यादव उर्फ भगवान प्रसाद तथा पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा की देखरेख में तथा डडारी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान संघ उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ,तथा ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार दुबे व ग्राम रोजगार सेवक पंकज सिंह तथा प्रधानाध्यापक व अध्यक्षता कर रहे कृष्णकांत सिंह तथा मल्लूपुर ग्राम पंचायत में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य ,ग्राम प्रधान गोरखनाथ ,ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश तिवारी, राम रोजगार सेवक विद्याकांत शुक्ला तथा बघाड़ी ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधान राम कृपाल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान अजय सिंह की देखरेख में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ता व जिला महामंत्री सुनील तिवारी, आर के उपाध्याय, सत्यदेव सिंह ने कलश यात्रा में कलश में डाली जाने वाली एक चुटकी मिट्टी का महत्व बताया। ग्राम सभाओ मे आज उत्सव का माहौल देखा गया. ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्गेश तिवारी के कार्यों तथा कलश यात्रा में की गई उनकी तैयारी की सभी लोगों द्वारा सराहना की जा रही थी ।इस मौके पर विभिन्न ग्राम सभा के तमाम नर नारी मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से डडारी ग्राम पंचायत में रमन मिश्रा, कोमल मिश्रा, प्रिसु, रिंकू, मुन्ना मिश्रा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, विद्यालय के अध्यापक तथा शिक्षामित्र तथा मेढा ग्राम पंचायत में मुख्य अतिथि सत्यदेव सिंह , यस पी सिंह मोबाइल सेंटर रतासी जयशंकर तिवारी, सुरेश यादव सेठ, त्रिवेणी प्रसाद, राजमणि तिवारी, राजेंद्र प्रजापति, उमेश यादव, सुरेश, बबलू मिश्रा, नितिन उपाध्याय, राजकुमार यादव, विनय शर्मा कोटेदार ,अशोक सफाई कर्मी, समरजीत तिवारी प्रधानाध्यापक व उनके समस्त स्टाफ, तथा बघाड़ी ग्राम पंचायत में लाला मास्टर ,पूर्व प्रधान फूलचंद, अरुण सिंह, प्रेम सिंह, करिया सिंह ,तथा मल्लू पुर में विनय मौर्य, वीरेंद्र पाल, राकेश, जीत नारायण, राम अवतार, किशन, पंचायत सहायक प्रियंका सहित तमाम नर नारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *