मोटे अनाज व जैविक खेती के विषय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन

मोटे अनाज व जैविक खेती के विषय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर- लोकसभा 2024 को लेकर भाजपा लगातार कमर कसे हुई है जिस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। जिसमे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद नरायण त्रिपाठी के निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सतेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में इसौली विधानसभा क्षेत्र के मंडल बल्दीराय के पूरे फत्ते भरसईया गांव में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि पदाधिकारियों को भाजपा और किसान मोर्चा को मजबूत करने के लिए डटकर कार्य करना होगा,ताकि 2024 लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा की अहम् भूमिका रहे।गोष्ठी में मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती, जैविक खेती से बेहतर उत्पादन जैसे विषयों पर मुख्य वक्ताओं द्वारा लोगो के बीच चर्चा की गई।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजधर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता आचार्य सूर्यभान पांडे, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सतेंद्र तिवारी,महामंत्री सचिन दूबे,दयाशंकर पांड़े, अरूण पाठक,पंचम यादव आदि मौजूद रहे।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *