विश्व गुर्दा दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क गुर्दा रोग परामर्श शिविर

विश्व गुर्दा दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क गुर्दा रोग परामर्श शिविर

 

सुल्तानपुर। बायोनिका अस्पताल सुल्तानुर में विश्व गुर्दा दिवस के उपलक्ष्य में 13 मार्च को निःशुल्क गुर्दा रोग परामर्श शिविर का अयोजन किया गया।

 

शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा‌ॅ. चंद्र शेखर पांडेय जी के द्वारा किया गया। बायोनिका अस्पताल पयागीपुर में आयोजित शिविर में हृदय रोग, पेट व लिवर, न्यूरोलॉजी और गुर्दा रोग का विषेशज्ञों द्वारा आये हुए मरीजों को परामर्श दिया गया।

बायोनिका अस्पताल में प्रिसिजन यूरो-नेफ्रोलॉजी हॉस्पिटल लखनऊ के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार सिंह द्वारा बुधवार को डायलिसिस एवं गुर्दे सम्बंधित सभी रोगों के इलाज की सेवाएं दी गयी।

शिविर में लोगो के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में परामर्श देते हुए

 

 

डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि गुर्दे की बीमारी बहुत ही साइलेंट होती है। जब तक लोगो को इसके लक्षण आते हैं तब तक गुर्दे में काफी ख़राबी हो चुकी होती है। डॉ. सिंह ने मरीजों को सलाह देते हुए कहाकि सभी लोगों को उचित खान- पान का पालन एवं नियमित व्यायाम करना चाहिए। लम्बे समय से डायबिटीज, हाई बीपी, गुर्दे की पथरी आदि गुर्दे की खराबी के प्रमुख कारण हैं। ऐसे में सभी लोगो को नियमित अंतराल पर इलाज की स्क्रीनिंग संबंधित जांच करवाते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!