विधायक ने किया परशुराम द्वार का भूमिपूजनव

सिंगरामऊ (जौनपुर) हरिहरपुर गाँव में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुराम द्वार का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। बदलापुर विधानसभा की सीमा पर बनाये जाने वाला यह द्वार हाइवे व राजमार्ग के बीच बनाया जा रहा है। भूमिपूजन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि यहाँ से विधानसभा की सीमा शुरू होती है। इस भव्य द्वार का नाम अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में महर्षि परशुराम द्वार रखा जाएगा। यह द्वार एक माह के अंदर बन कर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य बद्री नारायण शास्त्री संचालन अशोक मौर्य ने किया। वहाँ पर सुनील तिवारी, कैप्टन रामगन मिश्र, अतुल दुबे, नरसिंह तिवारी, मुन्ना मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।