अखिल विश्व गायत्री परिवार ने लगाया महावीर जयंती पर रक्तदान शिविर

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने लगाया महावीर जयंती पर रक्तदान शिविर

दो दर्जन से अधिक लोगो ने किया रक्तदान

( सुल्तानपुर)अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के संयोजन में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला संयोजक डॉ सुधाकर सिंह के संयोजन में किया गया है ।रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर ए के सिंह के द्वारा मां गायत्री की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया ।शुभारंभ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के गोयल व रक्त कोष प्रभारी डॉ आर के मिश्रा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।।
मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया,सीएमओ डॉ डी.के त्रिपाठी ने रक्तदान को महादान बताया।रक्त कोष प्रभारी डॉ आर के मिश्रा ने कहा रक्तदान से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं होती। सभी स्वस्थ व निरोगी व्यक्ति को वर्ष में दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए ।रक्तदान का शुभारंभ गौरव सिंह ने अपना रक्त देकर किया ,,गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन एवं गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ सुधाकर सिंह ने भी रक्तदान कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।प्रमुख रूप से डॉ आर पी सिंह,राकेश सिंह संदीप सिंह प्रभाकर सक्सेना ,अमित सिंह, गुड्डू सिंह, पंकज अग्रवाल, आशिष अग्रहरि, सोनू सिंह, रुद्रेश सिंह,अजय वर्मा, देवेंद्र,के डी शर्मा,सहित गायत्री परिवार के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता शुभम् कौशल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!