भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति जी ने बताया कि कल दिनांक 23 मई 2026 को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति जी ने बताया कि कल दिनांक 23 मई 2026 को प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ होटल उत्सव मोटल में होगा जिसमें उद्घाटन सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे और 24 मई को समापन सत्र में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण वर्ग के सहसंयोजक माननीय त्र्यंबक त्रिपाठी जी उपस्थित रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि 23 और 24 मई को मिलाकर कुल 11 सत्र चलेंगे जिसमें 23 को सुबह 09 सुबह नौ बजे से उद्घाटन सत्र से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमें 23 मई को सात सत्र और 24 मई को चार सत्र होगा जो दोपहर में 01 बजे भोजन के उपरान्त समाप्त होगा।

उन्होंने आगे बताया कि सत्र के विषय निमनवत है..!

सरकार की गरीब कल्याण योजनाऐं व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास विकास, भाजपा की कार्य पद्धति, कार्यकर्ता विकास एवं संभाल, देश के समक्ष चुनौतियां/नेरैटिव, कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन, बूथ प्रबंधन मन की बात, स्थाई कार्यक्रम, विचार परिवार, मीडिया प्रबंधन व सोशल मीडिया ए०आई०, व्यवहारिक सत्र, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, भाषण कला, दीवार लेखन/पोस्टर मेकिंग, गीत, कार्यालय/डाटा प्रबंधन का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *