सनकी युवक अपनी वृद्धा मां को ईट-पत्थर से कूचने के बाद, काटा अपना गला

*सनकी युवक अपनी वृद्धा मां को ईट-पत्थर से कूचने के बाद, काटा अपना गला*

प्रेम शर्मा

जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एक सनकी युवक ने अपनी वृद्धा मां को ईट-पत्थर से कूचने के बाद अपना गला खुद कांटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

उक्त गांव निवासी सोमारू गौतम का 25 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार गौतम ने पहले अपनी मां बेइला देवी उम्र करीब 70 वर्ष के सिर पर ईट पत्थर से कई वार कर दिया। जब मां बेहोश होकर गिर पड़ी तब उसे छोड़कर वह घर के सामने मढहे में जाकर धारदार को अपने गले पर चला दिया। जिससे उसका गला काफी गहरा कट गया।

मां की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामिण व परिवार के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े दोनों मां-बेटे को जिला अस्पताल ले गयें। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मां पर हमला करने वाले अरविंद कुमार गौतम के बारे में कहा जाता है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नही चल रहा है, जिसका उपचार परिवार के लोग वाराणसी के एक नीजी चिकित्सक के यहां करवा रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!