प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत विद्युतीकरण के अभाव में प्राथमिक विद्यालय के बच्चे हो रहे बेहोश*

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत विद्युतीकरण के अभाव में प्राथमिक विद्यालय के बच्चे हो रहे बेहोश*

*भुगतान होने के 1 वर्ष बाद भी नहीं मिला विद्युत कनेक्शन “प्रधानाध्यापक”*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जनपद के आसपुर देवसरा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तुरकौली में विद्युत व्यवस्था न होने से बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के कारण विद्यालय में आए दिन बच्चे मूर्छित (बेहोश) हो रहे हैं। शुक्रवार को भी एक छात्र के बेहोश होने की सूचना पर पत्रकारों ने विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां एक बच्चा मूर्छित अवस्था में मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहित यादव ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व विद्यालय के विद्युतीकरण के लिए विभाग द्वारा 45,148 रु विद्युत विभाग को जमा कराया जा चुका है।, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार अधिशाषी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता से संपर्क किया गया, परंतु केवल आश्वासन ही मिला और कार्य शुरू नहीं हुआ।प्रधानाध्यापक ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण बच्चों का कक्षा में बैठना कठिन हो गया है, जिससे कई बार बच्चे बेहोश हो जाते हैं। साथ ही विद्यालय के समुचित विकास पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।विद्यालय की अन्य समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि परिसर में अभी तक बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं हुआ है तथा केवल तीन कक्षाओं में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जाती है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। शुक्रवार को विद्यालय में कुल 75 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभाग से शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता राम आसरे चौरसिया से बात की गई। उन्होंने बताया एक सप्ताह के अंदर विद्यालय का विद्युतीकरण करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!