सुमित सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व कैबिनेट मंत्री कृपा शंकर सिंह, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सुमित सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व कैबिनेट मंत्री कृपा शंकर सिंह, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

एक सप्ताह पूर्व हुए चर्चित सुमित सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व कैबिनेट मंत्री कृपा शंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

पूर्व मंत्री ने घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि दिनदहाड़े पीट-पीटकर की गई हत्या कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को संरक्षण न दिया जाए तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राम अवतार मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान छंगापुर पारसनाथ तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापक हरमेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सलामतपुर अजय सिंह, आनंद सिंह ‘पप्पू’ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!