30 वर्ष की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का भव्य सम्मान

*30 वर्ष की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का भव्य सम्मान*

********************

*संवाद: माता चरण पांडे*

जौनपुर। सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन, जौनपुर द्वारा 30 वर्ष की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सूबेदार दिनेश कुमार सिंह (मेडिकल कोर) का उनके पैतृक आवास ग्राम खपड़हा, शेरवा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने सूबेदार दिनेश कुमार सिंह का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वक्ताओं ने उनकी तीन दशकों की उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सैन्य सेवाओं की सराहना करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायी बताया। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

कार्यक्रम में संगठन के अनेक पूर्व सैनिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजेश कुमार, के. के. सिंह, के. के. दुबे, देवेंद्र सिंह, सुनील शुक्ला, बलराम सिंह, सियाराम उपाध्याय, राम सूरत यादव, हौसला प्रसाद पाठक, राकेश सिंह, लाल चंद्र मौर्य, राज बहादुर, तेज बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, पन्ना लाल, बलवंत गुप्ता, सुरेश प्रसाद नागर, अमन सिंह, लाल बहादुर यादव, मनोज यादव, कुणाल यादव तथा आर. सी. यादव सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान करना, उनके योगदान को समाज के समक्ष रेखांकित करना तथा संगठन के माध्यम से पूर्व सैनिकों के हितों एवं समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!