मछली गांव में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा हवन-पूजन के साथ संपन्न

*मछली गांव में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा हवन-पूजन के साथ संपन्न*

मछली गांव स्थित मां दुर्गा पूजा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मां दुर्गा के समक्ष हवन-पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए|हवन-पूजन के पश्चात ग्रामीण महिलाओं ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। कन्याओं को हलवा-पूरी का प्रसाद खिलाकर उनका श्रृंगार किया गया तथा दक्षिणा प्रदान की गई। इसके बाद कन्याओं के माध्यम से मां दुर्गा की स्तुति कर परिवार की कुशलता और देश में अमन-शांति की कामना की गई।

चैत्र नवरात्रि में मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहता है। यहां वर्ष भर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। और माता रानी सब की मनोकामना को पूर्ण करती हैं|

दुर्गा माता मंदिर के बगल में चौरा माता का मंदिर है| श्रद्धालु सुबह शाम चौरा माता का पूजन करते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है|दुर्गा माता मंदिर के बगल में भैरवनाथ का मंदिर है|

मंदिर समिति के प्रधान सेवक चंद्रधर शुक्ला, राजेश शुक्ला (अध्यापक), मत्येंद्र नाथ शुक्ला (एडवोकेट) सोनू शुक्ला, बबलू शुक्ला, राम मूर्ति शुक्ला, अमित कुमार शुक्ला, अशोक शुक्ला, प्रेम शर्मा (पत्रकार) विनोद कुमार गुप्ता (अध्यापक) राधेश्याम शुक्ल सहित सभी भक्तजन की उपस्थिति में दुर्गा पूजा का समापन संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *