*आर्म्स एक्ट का वारंटी चढ़ा चांदा पुलिस के हत्थे, दबिश देकर धर-दबोचा, सीधे पहुंचा जेल*
दधीच विश्वकर्मा
चांदा, सुलतानपुर। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चांदा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चांदा पुलिस ने बुधवार को वाद संख्या 1909/23, मुकदमा अपराध संख्या 123/23, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त इसराइल अली पुत्र शाकिर अली, निवासी ग्राम अरजो इशीपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश यादव, उपनिरीक्षक अजय यादव तथा कांस्टेबल कोमल कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
