विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगासत्र का आयोजन

*विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगासत्र का आयोजन*—–

आज दिनांक 19 जून 2026 को ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया ! जिसमें योग प्रशिक्षक डॉक्टर सुरेश त्रिपाठी ने आए हुए लोगों को योग के प्रति जागरुक करते भक्ति योग, ज्ञान योग तथा कर्म योग के संदर्भ में जानकारी प्रदान की साथ ही साथ ओंकार प्राणायाम, कपालभाती ,भ्रामरी, अनुलोम विलोम, प्राणायाम का अभ्यास कराया ! और बताया कि मंडूकासन शुगर के लिए रामबाण है ! सूर्य नमस्कार के बारे में बताते हुए कहा कि यह पूर्ण प्राणायाम है ! शिविर में विभिन्न आसनों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की गई ! शिविर में आए हुए लोगों को धन्यवाद देते हुए ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के सचिव डॉक्टर अंजु सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित 40 से 50 मिनट योग का अभ्यास आवश्यक है ! शिविर में महेंद्र शुक्ला, अविनाश सिंह ,लालमणि मिश्रा, विकास मिश्रा, सौरभ सिंह ,शीला दुबे ,सौम्या सिंह अंकिता सिंह, उषा ,अंजलि सहित दर्जनों उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *