जौनपुर और शाहगंज को मिली नई रेल सौगात

*जौनपुर और शाहगंज को मिली नई रेल सौगात*

 

*आनंद विहार के लिए दो विशेष साप्ताहिक ट्रेनें शुरू*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

शाहगंज/जौनपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छपरा और मऊ से आनंद विहार टर्मिनल के लिए दो विशेष साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव जौनपुर और शाहगंज रेलवे स्टेशनों पर होगा, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को राजधानी क्षेत्र तक सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

 

गोरखपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 02527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन 19 जून को छपरा से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बलिया, मऊ और आजमगढ़ होते हुए शाम 6:15 बजे शाहगंज तथा शाम 6:58 बजे जौनपुर पहुंचेगी। इसके बाद सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद के रास्ते अगले दिन सुबह 7:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

 

इसी क्रम में 05129 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी भी 19 जून को मऊ से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, आजमगढ़ और खुरासन रोड होते हुए शाम 4:15 बजे शाहगंज, शाम 5:00 बजे जौनपुर तथा शाम 6:20 बजे जंघई पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन सुबह 5:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से जौनपुर, शाहगंज तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए अतिरिक्त और सुविधाजनक रेल विकल्प उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *