सिंगरामऊ देऊरा ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर पर संगीत मई रामायण पाठ संपन्न

*सिंगरामऊ देऊरा ग्राम पंचायत में हनुमान मंदिर पर संगीत मई रामायण पाठ संपन्न*

*हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ।

क्षेत्र के देऊरा ग्राम पंचायत स्थित ग्रामीणों की आस्था के केंद्र हनुमान जी के मंदिर परिसर में कल से चल रहे संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आज विधिवत समापन हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें लड्डू प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।

 

बताया गया कि बीते तीन वर्षों से यह पुनीत कार्यक्रम प्रतिवर्ष अनवरत रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे गांव का सहयोग रहता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लालचंद, दुर्गा प्रसाद, धर्मराज, राधेश्याम, सेतराम, मंदिर के पुजारी, रमाशंकर पंकज, राजेश, अरविंद तिवारी, प्रेम सागर शुक्ला, बिनोद सिंह, भोले सिंह, बिनोद प्रजापति, बाबू तिवारी, मुन्ना शुक्ला, प्रकाश शुक्ला, आद्या प्रसाद तिवारी एवं नीरज गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

 

समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *