*जगदीशपुर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन*
*कृष्ण,जामवंती के विवाह की भव्य झांकी निकाली गई*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ/जगदीशपुर। गिरजेश सिंह एवं अवधेश सिंह के यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा श्रवण का सौभाग्य बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तों को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कुंवर मृगेंद्र सिंह जी (शिव बाबा), श्री गंगा सिंह प्रतिनिधि विधायक, महमूदपुर ग्राम प्रधान संजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया।
कथा व्यास, श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ आचार्य धर्मराज तिवारी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने समांतक मणि प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि मणि के लिए भगवान श्रीकृष्ण और जामवंत के बीच 28 दिनों तक युद्ध चला। बाद में जामवंत ने भगवान श्रीकृष्ण को पहचान लिया और अपनी पुत्री जामवंती का विवाह श्रीकृष्ण से कर दिया। साथ ही समांतक मणि भी भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर दी।
कथा के समापन अवसर पर भजन-कीर्तन एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यहां आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा श्रवण का सौभाग्य बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तों को प्राप्त हुआ।
कथा के समापन अवसर पर भजन-कीर्तन एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन की सफलता पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आज ही हवन प्रसाद व भंडारे का भी आयोजन किया गया है
