गरीब बच्चों संग जन्मदिन मनाकर समाजसेवी हिमांशु पांडे ने पेश की मिसाल

*गरीब बच्चों संग जन्मदिन मनाकर समाजसेवी हिमांशु पांडे ने पेश की मिसाल*

*शैक्षणिक सामग्री, मिठाइयां और खिलौने वितरित कर लिया बच्चों का आशीर्वाद*

***********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर। समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए तुलापुर (लालापुर) निवासी समाजसेवी हिमांशु पांडे ने अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने घर पर जन्मदिन समारोह आयोजित करने के बजाय गरीब एवं असहाय स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा कीं।

 

इस अवसर पर हिमांशु पांडे ने बच्चों को टॉफियां, मिठाइयां, खिलौने, पेन, पुस्तकें, नोटबुक तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। उपहार एवं अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

 

बाल शिक्षा गृह शिवरेखा ग्रुप के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने समाजसेवी हिमांशु पांडे के इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवियों के प्रयासों से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि हिमांशु पांडे का यह कदम अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

 

वहीं, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने भी हिमांशु पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि उनकी शुभेच्छा है कि हिमांशु पांडे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करें और युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश एवं प्रेरणा का माध्यम बनें।

 

समाजसेवी हिमांशु पांडे की यह पहल न केवल जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लेकर आई, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव को भी नई दिशा देने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!