*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने 25 हजार का इनामी अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार*
*थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर की जा रही लगातार कार्यवाही*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ में थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म, अपहरण जैसे संगीन आरोपों में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी हरियाणा के गुरुग्राम जनपद अंतर्गत आईएमटी मानेसर थाना सेक्टर 7 आईएमटी जनपद गुड़गांव हरियाणा क्षेत्र से की। थाना प्रभारी आसपुर देवसरा विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी सैफाबाद) मय हमराह कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल विनय कुमार द्वारा क्षेत्र में वांछित, वारंटी अभियुक्तों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व दबिश के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सेक्टर-08, प्लॉट संख्या-02, आईएमटी मानेसर, थाना सेक्टर-07 आईएमटी क्षेत्र से अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जंगबहादुर सिंह उर्फ लल्लू सिंह पुत्र सुभाष सिंह, निवासी ग्राम उदईशाहपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना आसपुर देवसरा में धारा 376डी, 363 व 342 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त लगभग 8 वर्षों से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार एवं इनामी अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
