उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन से मिशन शक्ति5.0 का किया शुभारंभ

*उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन से मिशन शक्ति5.0 का किया शुभारंभ*

—————————-

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

 

लखनऊ/जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन से मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जौनपुर जिले में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौजूद रहे।

 

राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर और 1090 सेवा संचालित की गई है। साथ ही एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

 

यादव ने कहा कि पहले महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अपराधी खुले घूमते थे, लेकिन अब या तो वे जेल की सलाखों के पीछे हैं या फिर सुधार का रास्ता अपना चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *