*प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने दो अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त दोनो ने शस्त्र का किया था दुरुपयोग*

*प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने दो अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त दोनो ने शस्त्र का किया था दुरुपयोग*

*पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार की रिपोर्ट पर डीएम द्वारा की गई कार्यवाही*

प्रतापगढ़ में शस्त्र का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की रिपोर्ट पर दो अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।पहला मामला ग्राम रामकोला, थाना पट्टी निवासी सुशील सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह का है। 21 जुलाई 2025 को रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में बैनामा विवाद के दौरान सुशील सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस घटना में दो व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।दूसरा मामला ग्राम आमामऊ ककरहा, थाना अन्तू निवासी अलीम खाँ उर्फ मोनू पुत्र लतीफ का है। 17 जून 2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बिहारगंज में हुए विवाद के दौरान अलीम खाँ ने अपनी लाइसेंसी रायफल का दुरुपयोग कर फायरिंग की थी। इस घटना में भी दो व्यक्तियों को चोटें आई थीं। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों अभियुक्तों द्वारा भविष्य में भी शस्त्र का दुरुपयोग कर अपराध किए जाने की संभावना को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को शस्त्र निरस्तीकरण की संस्तुति भेजी थी। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे लाइसेंसी शस्त्रों का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक और कानूनी तरीके से करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!