*मेडिकल वेस्ट का वीडियो वायरल होने पर हटाए गए अधीक्षक*
प्रेम शर्मा
जनपद जौनपुर के बक्शा-नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब 5 वर्षों से तैनात अधीक्षक डॉक्टर गोपेश कुमार सिंह को मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही का वीडियो वायरल होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटा दिया।
तीन जुलाई को नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही का वीडियो वायरल हुआ था। खबर को संज्ञान में लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगा राम ने नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गोपेश कुमार सिंह का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पर कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला के प्रभारी डॉ. विकास गुप्ता को नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया प्रभारी बनाया गया|
