*मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए कोर्ट*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: खुटहन थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया|
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 5 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर गोबरहा तिराहे के पास से करीब 11:30 बजे सूरज दूबे और शिवानी दूबे, निवासी बनुवाडीह, थाना खुटहन, को गिरफ्तार किया गया।
दोनों के खिलाफ थाना खुटहन में मु.अ.सं. 217/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351(3), 117(3) और 324(4) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, कांस्टेबल इंद्रजीत गौड़, कांस्टेबल कुलदीप शाही और महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहीं।
मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए कोर्ट
