*अध्यक्ष नगर पंचायत लम्भुआ ने धन्यवाद सरकार का किया आयोजन*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे बिभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना एक मुख्य योजना है जिसमे पात्र लाभार्थियों को आवास दिया गया नगर पंचायत लम्भुआ जिले की एक अकेली नगर पंचायत लम्भुआ में लगभग सात सौ पच्चिस आवास लाभार्थियों को प्राप्त हुए है इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद ने धन्यवाद सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे पात्र लाभार्थियों ने योगी मोदी सरकार को धन्यबाद किया शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हुए लाभार्थीयो ने कहा की हमें आवास देकर हमारे रहने की जिस सरकार ने व्यवस्था दी है जिस नगर पंचायत अध्यक्ष ने हम अपना आशीर्वाद देते है,लाभार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कार्य हिस्सा लिया
इस अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार के प्रति आभार व्यक्ति किया कार्यक्रम स्थल प्र लगे बैनर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही आवासीय योजना की सराहना की गई लाभार्थीयो ने कहा की प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री आवासीय योजना ने गरीब और जरुरतमंद परिवारों के सपने को साकार क्या है और उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराया है,इस मौके पर देवी सिंह प्रधान ने कहा नगर पंचायत लम्भुआ के चेयर मैन अवनीश सिंह अंगद ने नगर पंचायत में हर एक व्यक्ति को आवास देने का कार्य किया है उनलोगो तक आवास पहुंचा जिनके पास तीन मंजिले मकान पहले से ही मौजूद है नगर पंचायत में कोई ऐसा परिवार नहीं बचेगा जिसे आवास उपलब्ध नहीं कराया जायेगा कार्यक्रम का संचालन कार्य रहे सुभासपा के कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने कहा की नगर पंचायत का विकाश कोई रोक नहीं पाएगा कठिनाईया बहुत आएंगी लेकिन हमारे नगर पंचायत अध्यक्ष उन कठिनाइयों को दूर करते हुए नगर पंचायत का विकास करेंगे हिन्दू मुश्लिम एकता समिति के अध्यक्ष सुशील बरनवाल ने कहा की चेयरमैन अंगद सिंह जिस समय कोई चाहत कोई चुनाव लड़ने का विचार नहीं किसी पद का कोई लालच नहीं था उस समय लोगो की मदत करते थे कोरोना काल जैसे महामारी में लोगो की मदत करने में पीछे नहीं थे आवास योजना में पात्रो से घूंस ना लिए जाने के सम्बन्ध में भी अंगद सिंह ने कहा की आप सभी लोग माताओ बहनो से से हम सिर्फ यही कहेँगे की ना तो अंगद सिंह ने आवास के लिए कभी पैसा लिया है ना ही कभी आप लोग दीजियेगा यदि मेरे साथ के लोग या कोई सरकारी कार्यकर्त्ता आपसे आवास पाने या आवास दिलाने के नाम पर आपसे एक रूपए की मांग करता है तो सबसे पहले आप उसे चिमटा बेलना डंडा तावा लाठी से पीटना उसके बाद हमसे शिकायत कीजियेगा हम आपके साथ खड़े है लेकिन एक रूपए किसी को आवास के नाम पर मत दीजियेगा सडक चौड़ीकरण पानी निकासी के लिए नाला छुट्टा जानवरो के लिए 300 पशुओ के रहने के लिए कान्हा गौ आश्रय बहुत सी सड़के नालियों का निर्माण हो चूका जल्द ही बस स्टैंड का निर्माण हो जायेगा इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेन्द्र प्रताप सिंह देवी सिंह मौजूद रहे
