*तीखी आवाज के बेंगलुरु जिला ब्यूरो की माताजी का निधन, पत्र परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
*श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शोकसभा आयोजित, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि*
*******************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। तीखी आवाज के बेंगलुरु ब्यूरो नीरज मिश्राकी माता श्रीमती सावित्री देवी पत्नी विष्णुकांत मिश्रा का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मदरा घाट पर गंगा नदी के किनारे किया गया। इस दौरान उनके चारों पुत्र विनोद मिश्रा, संतोष मिश्रा, संजय मिश्रा एवं नीरज मिश्रा सहित परिजन मौजूद रहे।
श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर तीखी आवाज पत्र परिवार की ओर से जिला ब्यूरो अरुण कुमार जायसवाल के निर्देश पर कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में जनपद जौनपुर के अलावा प्रतापगढ़ एवं सुल्तानपुर बॉर्डर क्षेत्र से जुड़े पत्रकार भी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि परम पूज्य माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
इस अवसर पर तीखी आवाज के संपादक अरविंद कुमार उपाध्याय ने कहा कि श्रीमती सावित्री देवी संत स्वभाव एवं धर्मपरायण महिला थीं। उन्होंने अपने जीवन में चार धाम सहित अनेक धार्मिक एवं पुण्य स्थलों की यात्रा कर दर्शन का लाभ प्राप्त किया। वह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। मंदिरों में श्रीरामचरितमानस पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन कराने में उनकी विशेष रुचि रहती थी।
शोकसभा में संपादक अरविंद कुमार उपाध्याय, प्रदेश सलाहकार शेषमैन यादव, डॉ. मोहम्मद इकलाख इदरीसी, जौनपुर जिला ब्यूरो अरुण कुमार जायसवाल, राहुल पांडेय, पत्रकार शिवपूजन मिश्रा, माता चरण पांडेय (मछलीशहर), मंगेश कनौजिया, सुनील पांडेय, अनिल मिश्रा (ब्यूरो प्रतापगढ़), डॉ. अशोक वर्मा, दधीचि विश्वकर्मा सहित तीखी आवाज पत्र परिवार से जुड़े तमाम पत्रकार एवं सदस्य मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत श्रीमती सावित्री देवी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
