*भूमि पूजन के साथ महमूदपुर में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। विकासखंड बदलापुर की ग्राम पंचायत महमूदपुर में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ ग्राम प्रधान संजय सिंह ने विधिवत भूमि पूजन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही इस सड़क के निर्माण से महमूदपुर की यादव बस्ती, ठाकुर बस्ती सहित ग्राम सभा के विभिन्न संपर्क मार्गों से जुड़ी कई बस्तियों के लोगों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो जाएगा।

ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को वर्षा के मौसम में होने वाली कठिनाइयों से भी काफी राहत मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जयप्रकाश सिंह, विशंभर नाथ पांडे, सत्यनारायण यादव, श्रीनाथ यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान का आभार जताया।
