भविष्य की भयंकरता से निजात का साधन सिर्फ व सिर्फ वृक्षारोपण

वृक्षों की हो रही अन्धाधुन्ध कटाई से पर्यावरण सन्तुलन बिगड़ता जा रहा है, अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति महत्वपूर्ण है, प्रकृति हमारी आवश्यकता को तो पूरा कर सकती है किन्तु लालच को नही, लालच की वशीभूत होकर हमारे द्वारा किया जा रहा प्रकृति का दोहन हमारे भविष्य के लिए खतरे का आमंत्रण के सिवाय कुछ भी नही

भविष्य की भयंकरता से निजात का साधन सिर्फ व सिर्फ वृक्षारोपण है, श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित मानव सेवा के उन्नीस सूत्रीय कार्य क्रम मे एक और कार्य क्रम वृक्षारोपण का जोड़कर श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी ने इसे बीस सूत्रीय कार्य क्रम बना कर पर्यावरण सन्तुलन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

श्री सर्वेश्वरी समूह के वर्तमान अध्यक्ष पूज्य गुरुपद सम्भव राम जी के मार्गदर्शन मे देश के विभिन्न प्रान्तों मे स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की विभिन्न शाखाओं द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर किया जा रहा है, इसी क्रम मे श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा संचालित (वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ)कार्य क्रम के अन्तर्गत त्रिवेणी लगाओ जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत सावन पूर्णिमा के सुअवसर पर कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर, बदलापुर, जौनपुर के तत्वावधान मे संजय प्रताप सिंह ग्राम प्रधान, एंव कैलाश नाथ रजक प्रधानाध्यापक जी के नेतृत्व मे किया गया, त्रिवेणी का रोपण कर संजय प्रताप सिंह जी ने इसकी महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नीम, पीपल और वरगद का संगम त्रिवेणी कहलाता है, जो बड़ा होकर दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए तापमान को नियन्त्रित करते हुए आक्सीजन लेबल को भी नियन्त्रित रखेगा

प्रधानाध्यापक जी ने उपस्थित जन समुदाय से अपने जीवन मे कम से कम एक त्रिवेणी अवश्य लगाने का आवाहन किया, शाखा मंत्री जी द्वारा त्रिवेणी के महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला गया, कार्य क्रम को सफल बनाने मे समूह के सदस्य मिहिर कुमार के साथ साथ महेश कुमार दूबे, घनश्याम चौहान, संजय कुमार, गोपाल मौर्य, रामप्रकाश शुक्ल, सहायक अध्यापक, सोहन लाल, चन्द्रेश कुमार, अतुल विश्वकर्मा, विशम्भर नाथ पाण्डेय के साथ साथ क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय एंव उत्साहवर्धक रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!