*मछली शहर के मुंगरा बादशाहपुर पड़ाव स्थित डॉक्टर केवला पाली क्लीनिक अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया हंगामा*
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता तीखी आवाज 24.in मछली शहर*
मछली शहर कस्बे के मुंगरा बादशाहपुर पड़ाव स्थित डॉक्टर केवला पाली क्लीनिक अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की अचानक मौत हो जाने से परिजनों ने अस्पताल के सामने महिला का शव रखकर जमकर हंगामा किया. वहीं अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर परिजनों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अस्पताल की लापरवाही और अनियमितता से महिला की जान गई है। परिजन चंद्रमणि गौतम ने अस्पताल के डॉक्टर केवला विश्वकर्मा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि अस्पताल के उक्त डॉक्टर ने गारंटी के साथ मेरे मरीज को भर्ती किया था और डेली ₹20000 के हिसाब से 10 दिनों से लिया जा रहा था जब अस्पताल में मेरे मरीज की मौत हो गई तो उन्होंने दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा, शासन प्रशासन से मेरी यही मांग है कि आम जनता की जिंदगी के साथ इस तरह खिलवाड़ करने वाले अस्पतालों पर रोक लगाई जाए, जिससे मेरी जैसी घटना दूसरे के साथ ना घटित हो, तथा मुझ गरीब के पैसे वापस किए जाएं।
