चिकित्सकों ने “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का लिया संकल्प

*चिकित्सकों ने “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का लिया संकल्प*

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जौनपुर: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS) द्वारा रविवार को आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, छीतौना, जलालपुर (जौनपुर) परिसर में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लियाअभियान का नेतृत्व JOGS की अध्यक्ष डॉ. अंजू कन्नौजिया ने किया। उनके साथ उपाध्यक्ष डॉ. अम्बर खान, सचिव डॉ. शैली निगम मोहन, कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. मधु शारदा, डॉ. प्रियंबदा सिंह, डॉ. बीना त्रिपाठी, डॉ. कुसुम पांडेय, डॉ. संध्या सिंह, डॉ. दीपशिखा सिंह, डॉ. शोभा सिंह, डॉ. जया राय, डॉ. जेबा खान, डॉ. स्वाति यादव तथा डॉ. सुरेश कन्नौजिया ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सभी चिकित्सकों ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. अंजू कन्नौजिया ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देना हम सभी का साझा दायित्व है।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और समाज के प्रत्येक वर्ग से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। वृक्षारोपण के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए हाई टी का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. विनोद कुमार कन्नौजिया ने सभी अतिथियों, JOGS के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने सभी का इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!