*सिगरामऊ क्षेत्र में वारावफात का जुलूस शांति और सौहार्द के साथ संपन्न*
*बहरीपुर, मल्लूपुर, मेढ़ा समेत विभिन्न स्थानों पर निकला जुलूस, थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या के नेतृत्व में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था*
*******************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ, जौनपुर। वारावफात के अवसर पर सिगरामऊ थाना क्षेत्र के बहरीपुर, मल्लूपुर, मेढ़ा समेत आसपास के विभिन्न गांवों एवं प्रमुख स्थानों पर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। धार्मिक नारों और उत्साह के बीच निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

वारावफात के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही लगातार निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

थाना प्रभारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। पुलिस की मुस्तैदी के चलते जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ता रहा। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का माहौल कायम रहा।
जुलूस के दौरान सिगरामऊ पुलिस के जवान सब इंस्पेक्टर अब्दुल वहाब के देख रेख में कांस्टेबल कौशलेंद्र पांडे व कांस्टेबल संदीप सिंह ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिखाई दिया। वारावफात का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
वारावफात के जुलूस का आयोजन करने वाली कमेटी ने भी पुलिस प्रशासन की सक्रियता और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। जुलूस में शामिल लोगों में मुख्य रूप से मुन्ना मास्टर फैजान हाशमी, मुमताज अंसारी, अबरार अंसारी, अमजद रजा, अरशद अंसारी,
जमाल अंसारी बिलाल अहमद और इकरामुद्दीन, जोखू मिस्त्री,अनीश प्रधान, इलियास, अकील अहमद,शामिल रहे।
