*लम्भुआ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब* 

*लम्भुआ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब*

 

 *प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल करेंगे संबोधित, 2027 चुनावी तैयारियों पर मंथन*

दधीच विश्वकर्मा

लम्भुआ, सुल्तानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के कामतागंज स्थित रामायणम मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे से आयोजित सम्मेलन में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते सम्मेलन स्थल हजारों कार्यकर्ताओं से भर गया और देर तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा।

सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों और विधानसभा क्षेत्र के जिम्मेदार पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। मंच से नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के मद्देनज़र पूरे लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र को बसपा के झंडों, बैनरों और होर्डिंगों से सजाया गया है। सम्मेलन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को बसपा नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के बढ़ते उत्साह का संकेत बताया। खबर लिखे जाने तक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी था, जिससे कार्यक्रम स्थल पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!