प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा अतरौरा मीरपुर 40 वर्ष पुरानी रास्ता अवरुद्ध होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा अतरौरा मीरपुर 40 वर्ष पुरानी रास्ता अवरुद्ध होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश*

*ग्रामीणों ने कहा सर्वसम्मति से किसानों ने जमीन के साथ-साथ श्रमदान करके बनाई थी रास्ता*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा अतरौरा मीरपुर एक रास्ते को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है । जिस रास्ते से हम लोगों का आवागमन है। वह 40 वर्ष पुरानी रास्ता है। जो सर्वसम्मति से ग्राम वासियों द्वारा अपनी भूमिधरी जमीन और श्रमदान करके लगभग तीन किलोमीटर की रास्ता बनाई गई थी। जो हम लोगों की आने-जाने की प्रमुख रास्ता है। पहले पगडंडी थी। अब चार पहिया वाहन आने जाने का बना दिया गया। विपक्षी फागू द्वारा लगातार रास्ते को खोदने की बात कही जा रही है। जबकि सभी के सहयोग से यह रास्ता बनाई गई थी। जिससे लगभग 2000 आबादी का आवागमन है। हम लोगों की प्रशासन से यही मांग है। हम लोगों के द्वारा बनाई रास्ता के साथ छेड़छाड़ ना की जाए। और पक्के रास्ते का निर्माण किया जाए। जिससे हम लोगों का आवागमन सुगम हो सके। जबकि 2022 में सभी काश्तकारों द्वारा ₹100 के स्टांप पर सहमति पत्र देकर। प्रधान जियालाल के सहयोग से। रास्ते में मिट्टी डालकर उसको चौड़ा किया गया। जिससे अब चार पहिया वाहन शादी विवाह व बीमार होने पर गांव में पहुंच जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *