*आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष नेता इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल*
जौनपुर: जनपद में लगातार सामने आ रही हत्या, लूट, छिनैती, दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इंदु’ ने कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाने के बावजूद अपराध की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। उनका आरोप है कि इससे आम नागरिकों, व्यापारियों और महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
इंद्रभान सिंह ने पुलिस अधीक्षक और प्रदेश सरकार से अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी एवं सख्त कदम उठाने की मांग की। उनका कहना है कि अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को न्याय और पुलिस तंत्र की जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने से ही जनता का विश्वास मजबूत होगा।
यह जानकारी व्यापार मंडल के जिला महामंत्री आरिफ हबीब द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
