*जनजाति महानायक नीलांबर खरवार व पीतांबर खरवार की मनाई गई जन्म शताब्दी*
====================
*शिवपूजन मिश्रा*
*संवाददाता तीखी आवाज 24.com*
जनपद जौनपुर में संतोष वाटिका उपवन में जनजाति महानायक नीलांबर खरवार व पीतांबर खरवार की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पदाधिकारीयो ने महानायक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया, और उनके चरित्र व समाज हित मे किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुन्ना खरवार, जिला अध्यक्ष जनजाति सुरेश धुरिया व प्रमोद गौड ने अपने अभिभाषण से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार खरवार ने किया।