*बलवा,धमकी एवं मारपीटके मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में सरपतहां थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी और बलवा के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सरपतहां में दर्ज मु0अ0सं0 70/2026 धारा 142(3), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व. मनराज निवासी सरायमोहिद्दीनपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर को 16 मार्च 2026 को सरायमोहिद्दीनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
