*विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर अवर अभियंता ने कर्मचारियों संग की बैठक*
*******************
*संवाद :अजय पांडेय*
बदलापुर/मछली गांव विद्युत उपकेंद्र पर समस्याओं की समीक्षा, 9 अगस्त को हाईटेंशन लाइन से हटाई जाएंगी झाड़ियां व पेड़ की डालियां
बदलापुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मछली गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) पर शनिवार को विद्युत विभाग के अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने पहुंचकर विद्युत कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होने में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अवर अभियंता ने विभाग के एसएसओ हिमांशु सिंह, लाल साहब यादव, लाइटमैन धर्मेंद्र कुमार यादव, दीपक सिंह, कुल्लू, अजय, राहुल सहित अन्य कर्मचारियों से विद्युत आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विद्युत बहाली में आ रही समस्याओं को चिन्हित कर तत्काल दूर किया जाए, ताकि उपलब्ध विद्युत आपूर्ति का अधिक से अधिक लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि रविवार, 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 से 2:30 बजे तक हाईटेंशन विद्युत लाइनों के आसपास लटकी झाड़ियों तथा पेड़ों की डालियों को काटकर साफ किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य विद्युत लाइनों को अवरोधमुक्त कर आपूर्ति को सुचारु बनाना है।
अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विद्युत आपूर्ति में आने वाली तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लाइन से झाड़ियां और पेड़ों की डालियां हटने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने में मदद मिलेगी और उपलब्ध बिजली को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सकेगा।
