*बक्सा पुलिस ने हत्या के दो आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: बक्सा थाना पुलिस ने मारपीट कर हत्या करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
पुलिस ने दोनों आरोपियों को नेपाल नगर स्कूल के पास से गिरफ्तार किया|
पुलिस टीम ने मंगलवार को मु.अं.सं. 336/26 धारा 103(1)एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी शिवम गौतम पुत्र अशोक गौतम तथा शनि गौतम पुत्र स्वर्गीय अमरजीत गौतम निवासी मईं थाना बक्सा को गिरफ्तार कर लिया|
सुबह करीब 7:30 बजे दोनों आरोपियों को नेपाल नगर स्कूल के पास से पकड़ा गया| गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया|
